ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

गुरारू. गुरारू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी. यह घटना मंगलवार की सुबह की बतायी जा रही है. ट्रेन से कटने के बाद महिला का शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया है. शव की हालत ऐसी थी कि चेहरे की पहचान भी मुश्किल था. इस घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी जवान घटनास्थल पहुंचे. जीआरपी ने शव को गुरारू रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के निकट से बरामद किया है. घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है. जीआरपी ने शव को बरामद कर अपने साथ ले गये. जीआरपी पुलिस ने बताया कि मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है. पोस्टमार्टम के लिए गया मेडिकल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >