गया जी में कुएं से मिला 76 वर्षीय विधवा का शव, जांच में जुटी पुलिस

Woman Dead Body Found in Well: गया जी जिले के इमामगंज अनुमंडल क्षेत्र के भदवर थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव स्थित बधार के एक कुएं से 76 वर्षीय विधवा महिला का शव बरामद किया गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

गया जी से निर्भय पांडेय की रिपोर्ट
Woman Dead Body Found in Well:
बिहार के गया जी से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां कुआं से पुलिस ने विधवा महिला का शव बरामद किया है. पूरा मामला इमामगंज पुलिस अनुमंडल अंतर्गत भदवर थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव का है. जानकारी अनुसार गांव के बधार में एक विधवा महिला का शव कुएं से बरामद हुआ है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

क्या है पूरा मामला

मृतका की पहचान 76 वर्षीय फलकेशरी देवी के रूप में की गई है. सूचना मिलते ही भदवर थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कुआं से बाहर निकाला और जांच में जुट गई. इस संबंध में भदवर थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि बरवाडीह के कुआं से फलकेशरी देवी का शव बरामद किया गया. फिलहाल पुलिस हत्या या आत्महत्या के एंगल से जांच पड़ताल कर रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में पुलिस जुटी हुई है.

Also Read: ट्रेन में छूटा 8 लाख रुपये से ज्यादा का सामान, RPF ने लौटाकर जीता यात्रियों का दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >