Gaya News. गया जी में सोमवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना है. सुबह छह बजे तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो दोपहर दो बजे तक 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. आसमान में छिटपुट बादल छाये रह सकते हैं तथा शाम तक मौसम में बदलाव के संकेत हैं. इसी बीच शहर में नगर निगम बोर्ड की बैठक सुबह 11 बजे नगर निगम सभा कक्ष में होगी. समाहरणालय में सुबह 11 बजे से जनता दरबार लगेगा. यातायात के लिहाज से सुबह छह से आठ बजे के बीच सिकरिया मोड़, मगध मेडिकल रोड, नगर निगम गेट, जीबी रोड स्थित केदारनाथ मार्केट मुख्य गेट तथा बाइपास क्षेत्र में जाम की स्थिति बनने की संभावना है.
आज का मौसम
सोमवार की सुबह छह बजे 26 डिग्री व दो बजे तक 37 डिग्री तापमान के पहुंचने के आसार है. आसमान में छिटपुट बदली छाये रहने की संभावना है. शाम तक मौसम में बदलाव के आसार है.
शहर में प्रमुख कार्यक्रम
सोमवार को नगर निगम बोर्ड की बैठक नगर निगम सभा कक्ष में सुबह 11 बजे से होगी.
गया जी समाहरणालय में सुबह 11 बजे से जनता दरबार लगेगा, जिसमें फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचेंगे.
जाम अलर्ट
शहर में सोमवार की सुबह छह से आठ बजे तक सिकरिया मोड़, मगध मेडिकल रोड, नगर निगम गेट व जीबी रोड केदारनाथ मार्केट के मुख्य गेट के समीप व बाइपास जाम की स्थिति बन सकती है.
