Gaya Ji News: गया जी जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र से लापता हुई दो नाबालिग छात्राओं में से एक छात्रा बुधवार दोपहर बाद सुरक्षित अपने घर लौट आई है. वजीरगंज थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गत 25 तारीख से फरार चल रही नाबालिग छात्रा पुलिस की लगातार दबिश और तकनीकी (वैज्ञानिक) अनुसंधान के दबाव के बाद वापस लौट आई है.
वीडियो हुआ था वायरल, पुलिस की दबिश से लौटी छात्रा
मामले में दो नाबालिग बच्चियों से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खोजबीन तेज की थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि घर वापस लौटी छात्रा से देर शाम पुलिस द्वारा मामले के संबंध में गहन पूछताछ और जानकारी ली जा रही है. वहीं, उसके साथ फरार हुई दूसरी नाबालिग छात्रा का सुराग लगाने और उसकी सुरक्षित बरामदगी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है.
Also Read: गया जी: वजीरगंज से दो नाबालिग बच्चियां लापता, एक का वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी
