गया जी : कढ़ौना की मुख्य सड़क बनी जलजमाव का शिकार, गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर ग्रामीण

गया जी के कढ़ौना गांव की मुख्य सड़क इन दिनों जलजमाव और गंदे पानी की समस्या से जूझ रही है. नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी मुश्किल हो रही है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. स्थानीय लोग प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं.

Gaya Ji Road Waterlogging : गया जी जिले के वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम कढ़ौना गांव की मुख्य सड़क इन दिनों जलजमाव और गंदे पानी की समस्या से जूझ रही है. सड़क पर लंबे समय से नाली का गंदा पानी बह रहा है, जिसके कारण ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है.

बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है और पूरी सड़क पानी से भर जाती है. इसी रास्ते से विद्यालय जाने वाले बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और आम ग्रामीण प्रतिदिन आवागमन करते हैं.

गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं स्कूली बच्चे व ग्रामीण

स्थानीय ग्रामीणों अभिषेक कुमार, भोला सिंह, निखिल कुमार, रोहित कुमार, तंतु सिंह, रंजीत कुमार एवं त्रिलोकी ने एक साथ अपनी समस्या रखते हुए कहा कि कढ़ौना की मुख्य सड़क पर लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई है.

Also Read : आधार में DOB 1975, पोर्टल पर 1966; डेट ऑफ बर्थ की गलती ने रेणु को 9 साल पहले ही कर दिया रिटायर

नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने के कारण लोगों को मजबूरी में उसी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है.

हादसे की आशंका के साथ बीमारियों का बढ़ा खतरा

ग्रामीणों ने कहा कि बारिश के समय सड़क की स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी होती है और दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है.

गंदे पानी के लगातार जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है.

शिकायतों के बावजूद अब तक नहीं निकला कोई समाधान

ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार स्थानीय स्तर पर शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है.

सड़क व नाली के स्थायी समाधान की प्रशासन से मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि तत्काल सड़क से जलजमाव हटाने के साथ नाली की समुचित सफाई एवं जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाए.

साथ ही सड़क और नाली का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को रोजाना की इस परेशानी से निजात मिल सके. ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन से जल्द संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमरेंद्र कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >