आधी-तूफान से कई जगहों पर गिरी दीवार

गुरुआ थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में तेज आंधी-तूफान से कहीं दीवार गिरी, तो कहीं एस्बेस्टस गिरकर चकनाचूर हो गया.

गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में तेज आंधी-तूफान से कहीं दीवार गिरी, तो कहीं एस्बेस्टस गिरकर चकनाचूर हो गया. इससे कई परिवार बेघर हो गये. जानकारी के अनुसार, अमरपुर गांव में तेज आंधी से किसान अजय सिंह का छप्पर गिरकर चकनाचूर हो गया. इससे पूरा परिवार बेघर हो गया. वहीं सिद्धार्थपुर गांव में रीता देवी का मकान गिरकर ध्वस्त हो गया. इस दौरान उसके बच्चे भी चोटिल हो गये. इसके अलावा नवाबचक गांव के समीप मुख्य सड़क पर बडा वृक्ष गिर गया. इससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया. इधर, गुरुआ बाजार में भी आंधी तूफान से फुटपाथी दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >