चिकित्सकों के नहीं रहने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में चिकित्सकों का नहीं रहना आम बात हो गयी है. अस्पताल की व्यवस्था तार-तार हो गयी है.

डोभी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में चिकित्सकों का नहीं रहना आम बात हो गयी है. अस्पताल की व्यवस्था तार-तार हो गयी है. एएनएम के सहारे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन हो रहा है. इसका उदाहरण शनिवार की देर रात मिला, जब अंगरा पंचायत के सरपंच दुलारचंद दास के बेटे की तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में लाया गया पर चिकित्सक नहीं मिले. इसका इलाज एएनएम ने किया. सरपंच का पुत्र 26 वर्षीय विकास अचानक बेहोश हो गया था जिसे लेकर स्वजनों ने जल्दीबाजी में तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी पहुंचाया, जहां चिकित्सक नहीं मिले. विकास की हालत काफी नाजुक होते जा रही थी. इसी बीच एएनएम ने अपने विवेक के अनुसार इलाज शुरू किया. जिसके बाद विकास को होश आया. चिकित्सकों के बारे में पूछने पर पता चला कि नहीं हैं. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ सुनील कुमार प्रसाद ने अस्पताल का सरकारी मोबाइल भी बंद कर रखा था. इसके बाद गांव के कई लोग अस्पताल पहुंचकर हंगामा करने लगे. सरपंच ने बताया कि अस्पताल भगवान भरोसे चल रहा है. अस्पताल में प्रभारी नहीं रहते हैं. राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित यह अस्पताल खुद बीमार है. सरपंच संघ के द्वारा सिविल सर्जन से प्रभारी के खिलाफ शिकायत की जायेगी. जब से यह प्रभारी बने हैं तब से अस्पताल की स्थिति दयनीय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >