फोटो- गया बोधगया 215, 216 – गेट 2026 परीक्षा में सफल सीयूएसबी के स्टूडेंट्स
कुलपति समेत यूनिवर्सिटी के अन्य अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को दीं शुभकामनाएं
वरीय संवाददाता, गया जी
दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के विभिन्न विभागों के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने फरवरी 2026 में आइआइटी गुवाहाटी की ओर से आयोजित गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. सीयूएसबी के कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह, कुलसचिव प्रो नरेंद्र कुमार राणा के साथ विभिन्न विभागों के अध्यक्षों एवं संकाय सदस्यों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है. कुलपति ने विद्यार्थियों को दिये गये कुशल मार्गदर्शन और मेंटरशिप के लिए शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की. सीयूएसबी के जनसंपर्क पदाधिकारी मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि बायोटेक्नोलॉजी विभाग के रिकॉर्ड 15 विद्यार्थियों ने गेट 2026 में सफलता हासिल की है. विभाग से अमीषा भूषण, सुशांत कुमार, फौजिया अरशद, रम्शा इमाम, शिवानी सिंह, ईशा गर्ग, निधि कुमारी, स्नेहा चंद्रा, बर्नाली पाल, अरित्रा सोंगिरी और बिस्वा रंजन साहू ने बायोटेक्नोलॉजी या लाइफ साइंस श्रेणी में गेट 2026 उत्तीर्ण किया. बायोटेक्नोलॉजी विभाग से अभितेज कुमार झा, विवेक मिश्रा, अनामिका और रचना त्रिपाठी ने भी परीक्षा में कामयाबी हासिल की है. अमीषा भूषण, निधि कुमारी, अभितेज कुमार झा और अनामिका ने बायोटेक्नोलॉजी तथा लाइफ साइंस दोनों विषयों में गेट 2026 उत्तीर्ण किया है. रक्षा मलिक ने एम्स, नयी दिल्ली की ओर से आयोजित बायोमेडिकल रिसर्च एलिजिबिलिटी टेस्ट (डीएचआर- बीआरइटी) 2025 में सफलता प्राप्त की है. इसके अतिरिक्त आशा राज ने झारखंड लोक सेवा आयोग रांची की ओर से आयोजित परीक्षा के माध्यम से फूड सेफ्टी अफसर पद के लिए योग्यता प्राप्त की है. बायोटेक्नोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो राकेश कुमार, डीन प्रो रिजवानुल हक, प्रो दुर्ग विजय सिंह, डॉ नीतीश कुमार, डॉ कृष्ण प्रकाश, डॉ जावेद अहसन तथा डॉ प्रतिष्ठा सोनकर ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी है.समाजशास्त्रीय अध्ययन विभाग के शोधार्थी शिवम कुमार ने समाजशास्त्र विषय में गेट 2026 उच्च परसेंटाइल (रैंक 213) के साथ उत्तीर्ण किया है. विभागाध्यक्ष प्रो विजय कुमार शर्मा व अन्य संकाय सदस्यों ने शिवम को बधाई दी है. इसके साथ ही एमएससी स्टेटिस्टिक्स छात्र आदित्य कुमार तथा लाइफ साइंस विभाग के चार छात्रों संगम कुमारी, प्रज्ञा मोहंती, नवरुण कुमार सरकार और स्वाति ने भी इस प्रतिष्ठित राष्ट्र स्तरीय योग्यता परीक्षा में सफलता प्राप्त की है.
