प्राइवेट अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा

अस्पताल ने चार लाख रुपये का थमाया बिल

अस्पताल ने चार लाख रुपये का थमाया बिल

पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर कराया मामला शांत

वरीय संवाददाता, गया जी एक मरीज की मौत के बाद प्राइवेट अस्पताल में पीड़ित परिजन ने जमकर हंगामा किया. घटना सोमवार की सुबह की बतायी जाती है. लोगों ने बताया कि मरीज को यहां भर्ती कराया गया है. इलाज में लापरवाही के चलते मरीज की मौत हुई है. मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. सूचना पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया और मामले को शांत कराया. परिजनों ने कहा कि मौत के बाद सूचना न देकर पैसे लेने के चक्कर में सिर्फ वेंटिलेटर पर रखा गया. बिल के रूप में अस्पताल की ओर से चार लाख रुपये बताये गये. सूत्रों का कहना है कि बाद में बातचीत के बाद मामला पूरी तौर से शांत हो गया. ऐसे देखा जाये, तो शहर में हर दिन इस तरह का मामला देखने को मिल जाता है. बाद में आपसी समझौता के बाद मामला शांत कर दिया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA MISHRA

JITENDRA MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >