Gaya News(अजीत कुमार): गया जिले के चाकन्द थाना क्षेत्र के पीर बिगहा गांव में मजदूरी का बकाया पैसा मांगने गए मजदूर इरफान शाह की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सह ठेकेदार मुन्ना साह को गिरफ्तार कर लिया है. इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
पुलिस की लगातार छापेमारी, आरोपी गिरफ्तार
सोमवार को चाकन्द एसएचओ शिवम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मुन्ना साह के खिलाफ चाकन्द थाना कांड संख्या 100/26 दर्ज किया गया है. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, जिसके बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली.
मजदूरी मांगने पर लाठी-डंडे से वार
बताया जाता है कि 12 मई को मजदूर इरफान शाह अपने बकाया मजदूरी की रकम मांगने ठेकेदार के पास गया था. इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि इरफान शाह के साथ लाठी-डंडे से बेरहमी से मारपीट की गई. गंभीर रूप से घायल इरफान शाह की बाद में मौत हो गई थी. घटना के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश फैल गया था और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी.
पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. वहीं गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
Also Read: बेलागंज में किशोर शांतनु हत्याकांड: कई संदिग्ध हिरासत में, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
