Gaya News: गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में किशोर शांतनु की निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. इस मामले में कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. हालांकि स्थानीय पुलिस फिलहाल मामले में खुलकर कुछ भी बताने से बच रही है.
अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ जारी.
सूत्रों के अनुसार घटना में संलिप्तता की आशंका को लेकर कई लोगों को पुलिस ने उठाया है. सभी संदिग्धों से अलग-अलग बिंदुओं पर गहन पूछताछ की जा रही है.पुलिस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है.
बधार से मिला था शांतनु का शव, ईंट-पत्थर से कुचलकर की गई थी हत्या
बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह बेलागंज थाना पुलिस ने गांव के बधार से किशोर शांतनु का शव बरामद किया था. अपराधियों ने बेहद बेरहमी से ईंट-पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी थी. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है.
पुलिस हर पहलू की कर रही जांच, जल्द खुलासे की उम्मीद
पुलिस इस हत्याकांड के हर पहलू की जांच कर रही है. हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर कई अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है. वहीं ग्रामीणों को भी जल्द मामले के खुलासे की उम्मीद है.
Also Read: रोहतास में जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 का भव्य आयोजन, डीएम ने गिनाईं सरकारी योजनाएं
