फतेहपुर. धरहारा कला पंचायत के वार्ड सदस्य के पुत्र छोटेलाल दास की गुरुवार की देर रात ग्रामीणों ने पकड़ कर पेड़ में बांध कर जमकर धुनाई कर दी. वहीं धुनाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. ग्रामीणों का कहना था कि युवक गुरुवार की देर रात में गांव की एक महिला के साथ गलत हरकत करने की नीयत से दीवार फांद कर घर में प्रवेश कर रहा था. वहीं महिला ने शुक्रवार को ग्रामीणों के खिलाफ ही फतेहपुर थाना में शिकायत दर्ज करायी है. महिला ने पुलिस को बताया कि युवक उसके घर में प्रवेश नहीं किया था. गांव के ही कुछ लोग उसे बदनाम कर रहे हैं. वहीं उसके घर में ग्रामीणों के द्वारा तोड़फोड़ की गयी है. वहीं थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
