वयोवृद्ध संगीतकार पंचानन सरकार को मिला सम्मान

गुरुदेव रवींद्रनाथा टैगोर के जन्मोत्सव के उपलक्ष में प्रख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय व उपशास्त्रीय संगीतज्ञ पंचानन सरकार को सम्मानित किया गया.

गया. गुरुदेव रवींद्रनाथा टैगोर के जन्मोत्सव के उपलक्ष में प्रख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय व उपशास्त्रीय संगीतज्ञ पंचानन सरकार को आर्थर डायर मेमोरियल सेंटर फॉर म्यूजिकल एक्सीलेंस द्वारा उनके पांच दशकों के अप्रतिम संगीत योगदान के लिए सम्मानित किया गया. यह सम्मान गया की सामाजिक संस्था डायर फाउंडेशन द्वारा संचालित सेंटर की ओर से उनके आवास पर प्रदान किया गया. इस अवसर पर उन्हें सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न, शॉल, कप व पुष्पगुच्छ से फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रिय रंजन डायर, अध्यक्ष – डायर फाउंडेशन, सुर सलिला के सचिव राजेश्वर सिंह, किलकारी के निदेशक राजीव रंजन श्रीवास्तव, श्याम भंडारी व रूपक सिन्हा द्वारा किया गया. इस मौके पर राजेश सिन्हा, शास्त्रीय गायिका डॉ अतीउर्मी मुखर्जी, निताई बनर्जी, अजीत कुमार सिन्हा मौजूद थे. सम्मान ग्रहण करने के बाद पंचानन सरकार ने अपनी कुछ रचनाएं ध्रुपद पर प्रस्तुत कीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NIRAJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >