गया जंक्शन पहुंचने में वंदे भारत एक्सप्रेस को हुई ढाई घंटे की देरी, इंजन में खराबी से यात्री परेशान

Vande Bharat Express : रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन ढाई घंटे की देरी से गया जंक्शन पहुंची, यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

गया जी से संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

Vande Bharat Express : रविवार रात गया जंक्शन पर यात्रियों को उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब रांची से पटना जाने वाली 22350 वंदे भारत एक्सप्रेस तकनीकी खराबी का शिकार हो गई. इंजन में आई खराबी के कारण ट्रेन करीब ढाई घंटे की देरी से गया जंक्शन पहुंची. जानकारी के अनुसार, ट्रेन का निर्धारित आगमन समय रविवार की रात 8:40 बजे था, लेकिन तकनीकी समस्या के चलते यह रात लगभग 11:30 बजे गया स्टेशन पहुंची थी.

बरकाकाना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन

यात्रा के दौरान ट्रेन कई स्थानों पर रुक-रुक कर चलती रही, जिससे यात्रियों की परेशानी काफी बढ़ गई. खराबी गंभीर होने पर ट्रेन को बरकाकाना स्टेशन पर रोका गया, जहां तकनीकी कर्मचारियों ने इंजन की गहन जांच और मरम्मत की. समस्या पूरी तरह दूर नहीं होने पर ट्रेन के सुरक्षित परिचालन के लिए मालगाड़ी का इंजन जोड़कर उसे गया और फिर पटना के लिए रवाना किया गया.

Gaya Ji News : कई स्टेशनों पर करना पड़ा इंतजार

इस तकनीकी फेरबदल और खराबी के दौरान कोडरमा सहित कई स्टेशनों पर यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा. ट्रेन के घंटों लेट होने के कारण स्टेशन पर इंतजार कर रहे यात्रियों के साथ-साथ ट्रेन के भीतर बैठे लोग भी परेशान रहे. मालगाड़ी का इंजन लगाए जाने के बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से उसके गंतव्य के लिए आगे बढ़ाया जा सका.

Also Read : गया जी : UPSC पास कर शुरू किया था सफर, अब डिप्टी कमांडेंट बने अमित कुमार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >