तरवां में अनियंत्रित हाइवा दुकान में जा घुसा, एक घायल

वजीरगंज-फतेहपुर रोड में तरवां जाकिर मोड़ के निकट बुधवार की सुबह लगभग छह बजे फतेहपुर की ओर से बालू लदा अनियंत्रित हाइवा सड़क किनारे एक मिल में जा घुसा.

वजीरगंज. वजीरगंज-फतेहपुर रोड में तरवां जाकिर मोड़ के निकट बुधवार की सुबह लगभग छह बजे फतेहपुर की ओर से बालू लदा अनियंत्रित हाइवा सड़क किनारे एक मिल में जा घुसा. टक्कर जोरदार थी. इसके कारण दर्जनों लोग घटनास्थल पर पहुंच गये. घायल चालक व उपचालक को बाहर निकाला. वहीं मिल में सफाई कर रहा एक युवक चोटिल हो गया. सभी का प्राथमिक उपचार स्थानीय स्तर पर कराया गया. यह मात्र संयोग था कि किसी की जान नहीं गयी. टक्कर से मिल दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है. संध्या पहर लगभग चार बजे पुलिस प्रशासन ने सड़क पर पलटे हाइवा को उठवाया है. थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि फिलहाल इस मामले में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है. आवेदन मिलने पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >