विदेशी शराब के साथ रफीगंज के दो युवक गिरफ्तार

डीडीयू मंडल के सीनियर कमांडेंट जेथिन बी राज के निर्देश पर रफीगंज आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को एक विशेष अभियान चलाया.

गया जी. डीडीयू मंडल के सीनियर कमांडेंट जेथिन बी राज के निर्देश पर रफीगंज आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को एक विशेष अभियान चलाया. अभियान के दौरान विदेशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के रहनेवाले छोटू कुमार व अजय कुमार के रूप में की गयी है. इस संबंध में रफीगंज आरपीएफ इंस्पेक्टर राम समुर ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान विदेशी शराब के साथ दो युवक को पकड़ा गया है. इन लोगों के पास से 41.100 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है. इस अभियान में आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय, प्रधान आरक्षी अमित कुमार, आरक्षी विमलेश कुमार व अन्य जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >