विदेशी शराब व केन बियर के साथ नवादा के दो युवक गिरफ्तार

आरपीएफ की टीम ने रविवार को विशेष अभियान चला कर विदेशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

गया जी. आरपीएफ की टीम ने रविवार को विशेष अभियान चला कर विदेशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार युवक की पहचान नवादा जिले के नारदीगंज थाने क्षेत्र के रहनेवाले राहुल कुमार व नवादा के बहुरी बिगहा के रहनेवाले रोशन कुमार के रूप में की गयी है. दोनों युवक दोस्त हैं. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि संदिग्धों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान कोडरमा-गया रेलखंड स्थित रेलवे लाइन के पास दो युवकों को देखा गया. दोनों युवकों से पूछताछ की गयी. उनके पास पाये गये बैग को जांच की गयी तो उसके पास से छह बोतल विदेशी शराब व 24 पीस केन बियर बरामद किया गया. इसके बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. इस अभियान में सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह, प्रधान आरक्षी अजय कुमार सिंह, अशोक कुमार गुप्ता व नीतू कुमारी अन्य जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >