Gaya Ji News : गुरुआ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाकर दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
गुप्त सूचना पर गठित की गई पुलिस टीम
गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना के विभिन्न मामलों में वांछित दो आरोपी अपने-अपने ठिकानों पर मौजूद हैं. सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम का गठन किया गया और अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई.
राजकुमार साव और राजू यादव गिरफ्तार
छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने राजकुमार साव, पिता मुंसी साव तथा राजू यादव, पिता ब्रह्मदेव यादव, दोनों निवासी ग्राम राजन, थाना गुरुआ, जिला गया को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई.
न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी
थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है.
अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि किसी भी आपराधिक मामले में संलिप्त व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. गुरुआ पुलिस अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. पुलिस की सक्रिय कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल है, जबकि आम लोगों में सुरक्षा की भावना और विश्वास मजबूत हुआ है.
Also Read : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाजीपुर दौरे को लेकर हाई अलर्ट, कई मार्गों पर ट्रैफिक और पार्किंग प्रतिबंध लागू
