गया. रेलवे द्वारा अपरिहार्य कारणों से गया रेलवे स्टेशन से गुजरनेवाली दो ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है. इस कारण शुक्रवार को यात्रियों को सफर करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि अपरिहार्य कारणों के कारण गया रेलवे स्टेशन से खुलने व गुजरनेवाली कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है. सीपीआरओ ने बताया कि गाड़ी संख्या 12323 हावड़ा-बाड़मेर एक्सप्रेस व गाड़ी संख्या 12496 कोलकाता-बीकानेर एक्सप्रेस शुक्रवार को रद्द रहीं. वहीं गया से पटना जानेवाली चार ट्रेनों को रद्द किया गया है. कुछ ट्रेनों का परिचालन गया के बजाय चाकंद स्टेशन से किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
