स्काॅर्पियो से 126 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

डोभी समेकित जांच चौकी से वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम द्वारा एक स्काॅर्पियो से विभिन्न ब्रांड की 126 लीटर विदेशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है.

डोभी. डोभी समेकित जांच चौकी से वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम द्वारा एक स्काॅर्पियो से विभिन्न ब्रांड की 126 लीटर विदेशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में एक की पहचान झारखंड के जमशेदपुर के सितगौड़ा थाना क्षेत्र के न्यू वारीडीह फौजा बागन निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है, वही दूसरे की पहचान जमशेदपुर के गोलमोरी थाना क्षेत्र के तीन फ्लैट गंडकरोड़ निवासी रोशन सिंह के रूप में हुई है. शराब जमशेदपुर से औरंगाबाद जा रही थी. वाहन जांच टीम में शामिल डोभी समेकित जांच चौकी उत्पाद प्रभारी इंस्पेक्टर रामप्रीति कुमार ,प्रमोद कुमार,उतम कुमार, अंजन कुमार साह, दिलीप कुमार सहित सैप व गृहरक्षक के जवान थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >