शहर से 12 घंटे में दो स्कॉर्पियो की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

स्कॉर्पियो की चोरी करनेवाले गिरोह से जुड़े अपराधियों ने शहर से 12 घंंटे में दो स्कॉर्पियो की चोरी कर ली.

गया. स्कॉर्पियो की चोरी करनेवाले गिरोह से जुड़े अपराधियों ने शहर से 12 घंंटे में दो स्कॉर्पियो की चोरी कर ली. पहली घटना में शहर में स्थित ब्रिटिश स्कूल गुरुकुल के डायरेक्टर भीमराम प्रसाद के स्कॉर्पियो की चोरी चोरों ने शुक्रवार की शाम करीब चार बजे शहर में चोपड़ा एजेंसी के सामने पार्किंग के पास से कर ली. वहीं, दूसरी घटना में पटना स्थित बीएमपी 14 में पोस्टेड महिला सिपाही शशि रानी की स्कॉर्पियो की चोरी चोरों ने शुक्रवार की देर रात चंदौती थाने के शिवनगर मुहल्ले में मिनी मार्ट के पास स्थित उनके घर के पास से कर ली. इस मामले में वहां पहुंचे चंदौती थाने के दारोगा ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, तो पाया कि शुक्रवार की देर रात करीब तीन बजे एक कार से चोरों का गिरोह आया और स्कॉर्पियो की चोरी कर ली. दोनों मामलों में संबंधित थाने के दारोगा ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है. गौरतलब हो कि गया शहर से अबतक एक दर्जन से अधिक स्कॉर्पियो की चोरी हो चुकी है. जानकारी के अनुसार, चोरों के गिरोह ने सूबे के एक पूर्व विधानसभाध्यक्ष के करीबी मुखदेव यादव के स्कॉर्पियो की चोरी चंदौती थाना के सामने स्थित कॉलोनी से कर ली थी. वहीं, एसएसपी कोठी के सामने जदयू के विधान पार्षद के प्रतिनिधि मोहम्मद मुख्तार के स्कॉर्पियो की चोरी उनके घर के पास से कर ली थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >