दो नक्सलियों को हड़ही से किया गया अरेस्ट

बांकेबाजार पुलिस ने भदवर थाना क्षेत्र के हडही गांव से नक्सली केस में वांछित दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

बांकेबाजार. बांकेबाजार पुलिस ने भदवर थाना क्षेत्र के हडही गांव से नक्सली केस में वांछित दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बांकेबाजार थाने के एक पुराने केस में आरोपित दो नक्सलियों को हड़ही गांव से गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात भदवर थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह व बांकेबाजार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हड़ही गांव के रहने वाले शिवनंदन यादव व कृष्ण यादव को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों नक्सली पूर्व में भी जेल जा चुके हैं. लेकिन, बांकेबाजार थाने में दर्ज केस में दोनों नक्सली फरार चल रहे थे. मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >