कट्टे के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

धनगाईं थाने की पुलिस ने पावर ग्रिड के समीर से एक बाइक पर सवार दो युवकों को कट्टा के साथ गिरफ्तार किया.

बाराचट्टी. धनगाईं थाने की पुलिस ने पावर ग्रिड के समीर से एक बाइक पर सवार दो युवकों को कट्टा के साथ गिरफ्तार किया. इस संबंध में थाना प्रभारी आनंद राम ने बताया कि जानकारी मिली थी कि धमना मोड़ के समीप बाइक पर दो युवक देसी कट्टा लिए हुए किसी अपराध को अंजाम देने की फिराक में है. पुलिस की गाड़ी को आते देख दोनों युवक बाइक से पतलूका की ओर भागने लगे. इसी क्रम में पकड़े गये युवकों की पहचान बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बहराडीह गांव के जीवलाल यादव के पुत्र सचिन कुमार और पचंभा गांव के नाजो यादव के पुत्र शंभू कुमार के रूप में की गयी. इनके पास से एक देसी कट्टा मोबाइल बरामद किया गया. बाद में आवश्यक पूछताछ के बाद इन्हें जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >