Gayaji News : गुरुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हत्या के प्रयास से जुड़े दो अलग-अलग मामलों के आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजन गांव निवासी लाला यादव और हीरा यादव के रूप में हुई है.
अलग-अलग कांडों में दर्ज था मामला
पुलिस के अनुसार, राजन गांव निवासी लाला यादव के खिलाफ गुरुआ थाना कांड संख्या 345/26 में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है. वहीं, हीरा यादव कांड संख्या 382/26 का आरोपित है. दोनों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गयी.
पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई
पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और पूछताछ की. थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास से संबंधित मामले दर्ज हैं. गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
