एमयू में पौधारोपण कर पूर्व शोधार्थी को दी श्रद्धांजलि

मगध विश्वविद्यालय परिसर शनिवार को शोक और संवेदना से भरा रहा. विश्वविद्यालय के पूर्व शोधार्थी रजनीश कुमार की गेट संख्या-दो के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत से विश्वविद्यालय परिवार स्तब्ध है.

बोधगया. मगध विश्वविद्यालय परिसर शनिवार को शोक और संवेदना से भरा रहा. विश्वविद्यालय के पूर्व शोधार्थी रजनीश कुमार की गेट संख्या-दो के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत से विश्वविद्यालय परिवार स्तब्ध है. दिवंगत छात्र की स्मृति में विश्वविद्यालय परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कुलपति प्रो एसपी शाही, प्रतिकुलपति प्रो बीआरके सिन्हा, कुलसचिव प्रो बिपिन कुमार, कुलानुशासक प्रो उपेंद्र कुमार, शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही. दो मिनट का मौन रखकर सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर स्व रजनीश कुमार की स्मृति में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. कुलपति सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों व छात्र प्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर स्व रजनीश के प्रति प्रकृति के माध्यम से श्रद्धांजलि व्यक्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >