क्रिकेट खिलाड़ियों का ट्रायल शुरू

चयनित प्लेयर लीग में करेंगे प्रतिभाग

चयनित प्लेयर लीग में करेंगे प्रतिभाग संवाददाता, गया जी. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) की ओर से आयोजित बिहार रूरल क्रिकेट लीग के अंतर्गत गया जिला चयन ट्रायल का पहला दिन संपन्न हुआ. इस ट्रायल में गया जिले के सभी प्रखंडों से आये खिलाड़ियों ने पूरे जोश, उत्साह और मेहनत के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. चयन ट्रायल का दूसरा व अंतिम दिन शनिवार को लोट्स क्रिकेट एकेडमी गया में आयोजित किया जायेगा. जो खिलाड़ी किसी कारणवश पहले दिन के ट्रायल में भाग नहीं ले सके हैं, वे दूसरे दिन ट्रायल में भाग ले सकते हैं. इसके साथ ही जो खिलाड़ी पूर्व में जिलास्तर पर खेल चुके हैं, वे भी ट्रायल दे सकते हैं. चयन ट्रायल में चयनकर्ता के रूप में विनय कुमार, सुबीर प्रधान व अशोक कुमार उपस्थित रहे. खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए गया जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव संजय सिंह, मुकेश प्रसाद सिन्हा व कमलेश कुमार मौजूद थे. संबंध में जानकारी गया जिला रूरल क्रिकेट लीग के संयोजक एस नेयाजउद्दीन ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: HARIBANSH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >