बकरीद बाजार में छाया ‘टीपू सुल्तान’, देखने उमड़ रही लोगों की भीड़

Gaya Ji News: बकरीद को लेकर गया के बाजारों में रौनक बढ़ गई है. नगमतिया रोड पर अरमान द्वारा बिक्री के लिए लाया गया ‘टीपू सुल्तान’ नामक बकरा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, हालांकि देर शाम तक उसका खरीदार नहीं मिला.

Gaya Ji News(नीरज कुमार): बकरीद (ईद-उल-अजहा) 28 मई को मनाई जाएगी. गांधी मैदान सहित मस्जिदों, ईदगाहों और कर्बला समेत कई सार्वजनिक स्थानों पर अलग-अलग समय में बकरीद की सामूहिक नमाज आयोजित होगी. त्योहार को लेकर बुधवार को बाजारों में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही. सेवइयां, बकरे, बाकरखानी और बकरीद से जुड़े अन्य सामानों की अस्थायी दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की. वहीं वारी रोड, डॉ. वजीर अली रोड, नगमतिया रोड, करीमगंज, जामा मस्जिद रोड और नादरागंज सहित मुस्लिम बहुल इलाकों में सड़क किनारे बकरों की बिक्री होती रही.

‘टीपू सुल्तान’ लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र

नगमतिया रोड में मो. अरमान द्वारा बिक्री के लिए लाया गया बकरा ‘टीपू सुल्तान’ लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा. बेहतर नस्ल के कारण इसकी बोली 80 हजार रुपये से शुरू हुई है. हालांकि देर शाम तक अरमान को ‘टीपू सुल्तान’ का खरीदार नहीं मिल सका.

हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है बकरीद

कर्बला के खादिम डॉ. सैयद शाह शब्बीर आलम कादरी ने बताया कि ईद-उल-अजहा यानी बकरीद हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाई जाती है. उन्होंने कहा कि हजरत इब्राहिम अल्लाह के हुक्म पर अपनी वफादारी दिखाने के लिए अपने बेटे इस्माइल अलैहिस्सलाम की कुर्बानी देने को तैयार हो गए थे.

बकरीद का पर्व इस्लाम के पांचवें सिद्धांत ‘हज’ को भी मान्यता देता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय बकरा, भेड़ या ऊंट जैसे जानवरों की कुर्बानी देते हैं. कुर्बानी के गोश्त को तीन हिस्सों में बांटा जाता है—एक खुद के लिए, दूसरा सगे-संबंधियों के लिए और तीसरा गरीबों के लिए. इस त्योहार पर इस्लाम धर्म के लोग साफ-पाक होकर नये कपड़े पहनकर नमाज पढ़ते हैं. नमाज पढ़ने के बाद कुर्बानी की प्रक्रिया शुरू होती है.

उन्होंने बताया कि गांधी मैदान में सुबह सात बजे और कर्बला में सुबह 10 बजे बकरीद की सामूहिक नमाज आयोजित होगी.

Also Read: बाराचट्टी सीएचसी में सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, रोस्टर पर सख्त निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >