टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी शनिवार को गुरुआ बाजार पहुंचे. उनके पहुंचने पर बाजारवासियों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया. कृष्णा प्रसाद गुप्ता समेत दर्जनों लोगों ने विधायक को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों से कुशल-क्षेम जाना तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली. लोगों ने भी बाजार एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी कई समस्याओं को उनके समक्ष रखा.
विधायक ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया. इस दौरान राजनीति, सामाजिक सरोकार और क्षेत्र के विकास समेत विभिन्न मुद्दों पर लोगों के साथ चर्चा हुई.
विधायक के आगमन को लेकर बाजार में काफी चहल-पहल रही. इस मौके पर राजद के विधानसभा स्तरीय नेता कमलेश कुमार यादव, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गिरेंद्र कुमार, गया यादव, सोहन गोप, संजय चौधरी, आनंद कुमार, विनोद यादव व राजेश कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.
