34 लीटर शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार

गुरुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर 34 लीटर देसी शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है.

गुरुआ. गुरुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर 34 लीटर देसी शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में मुरही गांव के रहनेवाले सुरेंद्र चौधरी, नसेर गांव की सीता देवी व चुनुक बिगहा बरवाडीह गांव के अजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है. पांच जगहों से कुल 34 लीटर देसी महुआ शराब जब्त की गयी है. इधर, गिरफ्तार तीनों आरोपितों को जांच के बाद पुलिस ने रविवार के जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >