शिक्षक के घर से हुई तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी

थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर से सटे पुरा गांव में बुधवार की देर रात चोरों ने एक शिक्षक के घर को निशाना बनाया और लगभग तीन लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी करके फरार हो गये.

वजीरगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर से सटे पुरा गांव में बुधवार की देर रात चोरों ने एक शिक्षक के घर को निशाना बनाया और लगभग तीन लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी करके फरार हो गये. पीड़ित शिक्षक शशिभूषण प्रसाद सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह कमरे में बिखरा सामान देखकर चोरी का पता चला. वह एमडीएम संचालित करने के लिए डेढ़ लाख रुपये और अन्य नकदी एक साथ उसी कमरे में रखे थे. इसके अलावा चोरों ने एक सोने की चेन सहित अन्य जेवर भी चोरी कर ली. प्रशिक्षु डीएसपी आनंद कुमार और थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि चोरी का जायजा लिया जा रहा है. हालांकि हाल ही में चोरी के मामलों के उद्भेदन के लिए प्रखंड मुख्यालय परिसर में आमरण अनशन का आयोजन हुआ था और इसके बाद पुलिस चौकन्नी हुई थी. लेकिन इस नये मामले के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर संदेह व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Roshan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >