गया जी. शहर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच जलापूर्ति व्यवस्था चरमराने की शिकायतों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है. पिछले चार दिनों से सिंगरा स्थान जलापूर्ति केंद्र से पानी की सही सप्लाइ न होने की शिकायतें मिल रही थीं. इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया और बुडको की टीम के साथ पुलिस लाइन स्थित सिंगरा स्थान जलापूर्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन मुख्य सड़क के किनारे स्लुइस वाल्व बंद मिलने पर डीएम बुरी तरह भड़क गये. उन्होंने इस घोर लापरवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुए बुडको के कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है. साथ ही, लापरवाही बरतने के आरोप में दोनों अधिकारियों के वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गयी है. डीएम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगले 24 घंटे के अंदर बंद पड़े स्लुइस वाल्व को ठीक कराकर जलापूर्ति बहाल की जाये. उन्होंने नगर आयुक्त को स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित 24 घंटे के भीतर जलापूर्ति सुचारू नहीं होती है, तो संबंधित अधिकारियों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाये.
24 घंटे में सुचारू नहीं हुई जलापूर्ति, तो आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
शहर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच जलापूर्ति व्यवस्था चरमराने की शिकायतों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है.
