विशेष वाहन जांच अभियान, 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला

चोरी एवं अन्य घटनाओं पर रोक लगाने को लेकर गुरुआ पुलिस ने मंगलवार तथा बुधवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया.

गुरुआ. चोरी एवं अन्य घटनाओं पर रोक लगाने को लेकर गुरुआ पुलिस ने मंगलवार तथा बुधवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान मोरहर नदी, बस स्टैंड गुरुआ, बड़ही बिगहा, भरौंधा मोड़ सहित कई स्थानों पर चेकिंग की गयी. अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से करीब 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों, सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों तथा कागजात नहीं रखने वाले चालकों पर विशेष नजर रखी गयी. इसके अलावा तेज रफ्तार और ट्रिपल लोडिंग कर चल रहे युवकों को रोककर कड़ी चेतावनी दी गयी. उन्होंने कहा कि वाहन जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना और अपराध पर नियंत्रण रखना है. पुलिस जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और अन्य गतिविधियों पर भी नजर बनाये हुए है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >