डोभी चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, होंडा सिटी से 281 बोतल शराब जब्त

उत्पाद विभाग की टीम ने डोभी चेकपोस्ट के पास कार्रवाई करते हुए एक होंडा सिटी कार से 281 बोतल विदेशी शराब और बियर जब्त कर दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है.

गया जी. उत्पाद विभाग की टीम ने डोभी चेकपोस्ट के पास कार्रवाई करते हुए एक होंडा सिटी कार से 281 बोतल विदेशी शराब और बियर जब्त कर दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई नियमित वाहन जांच के दौरान की गयी. सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी सन्नी कुमार पंडित और सिरदल्ला थाना क्षेत्र के रबियोबिगहा गांव निवासी सौरभ कुमार यादव के रूप में हुई है. दोनों कार के माध्यम से शराब की खेप ले जा रहे थे, तभी टीम ने चेकपोस्ट पर उन्हें पकड़ लिया. जांच के दौरान कार की तलाशी लेने पर 281 बोतल विदेशी शराब और बीयर बरामद की गयी. इसके बाद मौके पर ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया और वाहन को जब्त कर लिया गया. उत्पाद विभाग ने दारोगा के बयान पर गिरफ्तार धंधेबाजों और कार मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारियों के अनुसार पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लायी जा रही थी और कहां पहुंचाई जानी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >