राजन गांव में दो घरों में लाखों रुपये की चोरी

गुरुआ थाना क्षेत्र के राजन गांव में शुक्रवार की रात दीनदयाल मेहता व दयानंद प्रसाद के घर में घुसकर चोर चोरी कर फरार हो गये.

गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के राजन गांव में शुक्रवार की रात दीनदयाल मेहता व दयानंद प्रसाद के घर में घुसकर चोर चोरी कर फरार हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि दीनदयाल मेहता सुधा डेयरी के संचालक हैं. वह दूध का पैसा वितरण करने के लिए करीब 90 हजार रुपये घर में रखे हुए थे. इनके घर की चहारदीवारी कूदकर चोरों ने घर में घुसकर 90 हजार रुपये के अलावा करीब एक लाख रुपये का कपड़ा, बर्तन व ज्वेलर्स की चोरी कर ली. वहीं उनके पड़ोसी दयानंद प्रसाद के घर की चहारदीवारी कूदकर चोरों ने कपड़े, बर्तन, ज्वेलर्स समेत लाखों रुपये की चोरी कर फरार हो गये. इस घटना की जानकारी पाकर थानाध्यक्ष सरफराज इमाम ने दल-बल के साथ पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे गये. थानाध्यक्ष सरफराज इमाम ने यह भी बताया की घटनास्थल पर डाॅग स्क्वाड भी आया था .लेकिन, फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >