बंद घर में लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी

बंद घर में लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी

मानपुर. नगर निगम के वार्ड 53 के सलेमपुर पहाड़ी पर बने एक मकान से रविवार की लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली गयी. इसकी जानकारी सुबह में मकान मालिक को मिली. मकान मालिक वीरेंद्र कुमार यादव (सलेमपुर निवासी) के सलेमपुर में दो जगहों पर मकान है. रविवार को सलेमपुर पहाड़ी के समीप का मकान बंद कर परिवार दूसरे घर पर चला आया. सुबह जब मकान का ताला खोलकर अंदर पहुंचा, तो पाया कि सामान कमरे में बिखरा है और कीमती आभूषण व कुछ नकदी की चोरी कर ली गयी है. इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. मकान मालिक वीरेंद्र ने बताया कि चोर छत पर पहुंचे और सीढ़ी का गेट उखाड़ कर अंदर प्रवेश कर गये. घटना को अंजाम देने के बाद भाग गये. लगभग एक लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हुई है. इसकी जानकारी के संबंध में थाने को सूचना दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >