मंदिर से मूर्ति की चोरी

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस प्रतिनिधि, बेलागंज स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रेमबिगहा गांव स्थित शिव मंदिर से अज्ञात चोरों ने गुरुवार की रात कीमती पत्थर से बनी भगवान शंकर की मूर्ति को चुरा लिया. प्रेमबिगहा गांव के बीच में स्थित शिव मंदिर में काली पत्थर से निर्मित लगभग ढाई फुट के भगवान शंकर की मूर्ति स्थापित थी. यहां ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आस्था के साथ पूजा करते थे. ग्रामीणों ने बताया कि काली पत्थर से निर्मित रहने के कारण भगवान शंकर की मूर्ति के कीमती होने का अनुमान है. उसपर मूर्ति चोर तस्करों की नजर पड़ गयी और मूर्ति चुराने में सफल हो गये. थानाध्यक्ष विजय कृष्ण प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि कीमती पत्थर से बनी मूर्ति के कारण चोरों ने मूर्ति को चुरा लिया है. इसकी जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >