खिजरसराय.
महकार थाना क्षेत्र के सतामस गांव में बंद घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर फिर सनसनी फैला दी है. उक्त घर सतामस गांव के अनुज शर्मा का बताया जाता है. अनुज शर्मा दो माह पूर्व बीमार होने के कारण इलाज के लिए पटना चले गये थे. आज इस घटना की सुबह दूॅरभाष पर ग्रामीणों द्वारा दी गयी, इसके बाद अनुज शर्मा के पुत्र मनोहर कुमार ने आकर घर का मुआयना किया. स्थानीय थाने को दिये आवेदन में मनोहर कुमार ने आरोप लगाया है कि बंद घर से 20 किलो पीतल का बर्तन, एक सिकड़ी, एक सोने का झुमका, चांदी का कटोरा, चांदी की मछली, 20 साड़ी सहित लगभग 3,00000 मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली. घर के सारे अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था. उक्त मामले में महकार थाने में आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने घटनास्थल पर जांच के लिए सील लगा दिया है. सतामस गांव में एक माह पूर्व भी सात घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. उसे समय भी ग्रामीणों में खौफ का माहौल व्याप्त हो गया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
