विजेताओं को मेडल देकर किया सम्मानित

गया न्यूज : मध्य विद्यालय कोइरी बिगहा में स्काउट एवं गाइड का प्रशिक्षण शिविर संपन्न

गया न्यूज : मध्य विद्यालय कोइरी बिगहा में स्काउट एवं गाइड का प्रशिक्षण शिविर संपन्न

गुरुआ.

प्रखंड के मध्य विद्यालय कोइरी बिगहा के परिसर में बिहार राज्य भारत स्काउट गाइड गया के वार्षिक कार्यक्रम के तहत विद्यालय स्तर पर छह दिवसीय प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इसका समापन समारोह 17 फरवरी को विद्यालय प्रांगण में हुआ. समापन समारोह का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीरज कुमार व तरोवा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर उपस्थित भारत स्काउट गाइड गया के जिला संगठन आयुक्त गोपाल कुमार ने बताया कि भारत स्काउट गाइड के प्रशिक्षण से छात्रों में सर्वांगीण विकास के साथ कला कौशल का विकास होता है. वह स्काउट गाइड बनकर देश के लिए एक सुयोग्य व जिम्मेदार नागरिक बनता है. प्रशिक्षण शिविर के अंत में प्रशिक्षित छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इसमें भारत माता की झांकी पिरामिड भक्ति एवं देशभक्ति जैसे विषयों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किये. देशभक्ति डांस में खुशबू कुमारी, सोमी कुमारी, रुचि कुमारी, प्रियांशु कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. पिरामिड में राजू कुमार, अंकुश कुमार, सौरभ कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सभी विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक रमेश राम, श्याम बिहारी, नूर अफसा, मोहम्मद शकील अहमद व सोनाली कुमारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >