अस्पताल में इलाजरत पति ने लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस प्रतिनिधि, कोंच. स्थानीय थाना क्षेत्र के नेहोरा गांव के रहने वाले एक शिक्षक ने अपनी पत्नी पर ही खाना में जहर मिला खिला देने का आरोप लगाया है. उस युवक का मगध मेडिकल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, नेहोरा गांव के रहने वाले शिक्षक धर्मेंद्र कुमार द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि उसकी पत्नी ने खाने में जहर दिया है. धर्मेंद्र कुमार के परिजनों ने बताया कि 11 मार्च को कोंच थाने में पति-पत्नी के बीच उत्पन्न विवाद को सुलझाने को लेकर बैठक की गयी थी. वहां सहमति बनी थी कि पत्नी और पति एक साथ रहेंगे. इस सहमति के बाद पत्नी पति के घर न जाकर पति को ही अपने साथ बोधगया निजी आवास लेकर चली गयी. वहां देर रात पत्नी ने खाना खिलाया. इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गयी. उन्हें परिजनों के सहयोग से मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया. परिजनों ने बताया कि इन सभी घटनाओं के बारे दूरभाष के माध्यम से स्थानीय थाने की पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है. मगध मेडिकल थाने में लिखित शिकायत की गयी है. इस बाबत थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद को कोंच थाने में बैठाकर एक साथ रहने पर राजी किया गया था. इस बीच जहर का मामला सामने आया है. इसकी जांच की जा रही है. यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है.
पत्नी ने खाना में जहर मिलाकर खिलाया
अस्पताल में इलाजरत पति ने लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस
