तेज आंधी-पानी से शिवाला रोड में मस्जिद की दीवार गिरी, तीन घंटे गुल रही बिजली

शुक्रवार रात करीब 10 बजे आयी तेज आंधी और बारिश ने शहर सहित पूरे जिले का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. तेज हवाओं के कारण जहां एक ओर संपत्ति का नुकसान हुआ.

गया जी. शुक्रवार रात करीब 10 बजे आयी तेज आंधी और बारिश ने शहर सहित पूरे जिले का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. तेज हवाओं के कारण जहां एक ओर संपत्ति का नुकसान हुआ, वहीं जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से पूरे इलाके में करीब तीन घंटे तक ब्लैकआउट की स्थिति रही. आंधी का सबसे ज्यादा असर कोतवाली थाना क्षेत्र में देखने को मिला. फतहबहादुर शिवाला रोड स्थित एक मस्जिद की छत का एक हिस्सा और दीवार तेज हवाओं के थपेड़े नहीं सह सकी और भरभरा कर गिर गयी. गनीमत यह रही कि रात का समय होने के कारण वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

जगह-जगह गिरे पेड़, तार टूटे

आंधी-पानी के कारण शहर की बिजली आपूर्ति बुरी तरह चरमरा गयी. साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (शहरी क्षेत्र) के कार्यपालक अभियंता आजाद कुमार सिंह ने बताया कि तेज आंधी के कारण शहर सहित जिले के कई इलाकों में बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गये हैं. कई जगहों पर बिजली के तारों पर पेड़ गिर जाने से सप्लाइ पूरी तरह ठप हो गयी. कार्यपालक अभियंता ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा कारणों से आंधी-पानी के दौरान ग्रिड से ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है. आंधी और बारिश रुकने के तुरंत बाद विभाग की टीमों ने मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया. टूटे हुए तारों और पोल को दुरुस्त करने में करीब ढाई घंटे का समय लगा, जिसके बाद शहर में दोबारा बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >