Gaya News : वेदी पूजन के साथ मनाया गया मां आनंदी मंदिर का वार्षिकोत्सव

Gaya News : जीबी रोड स्थित मां आनंदी मंदिर का वार्षिकोत्सव मंगलवार को सुबह वेदी पूजन के साथ शुरू हुआ.

गया. जीबी रोड स्थित मां आनंदी मंदिर का वार्षिकोत्सव मंगलवार को सुबह वेदी पूजन के साथ शुरू हुआ. इसके बाद नवचंडी पाठ, सहत्रार्चन, रुद्राभिषेक, कन्या पूजन, हवन, पूर्णाहुति व भंडारे का आयोजन किया गया. इस मौके पर काफी श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया. सभी अनुष्ठान सुरेंद्र पांडेय, दीपक पांडेय, विदुर बाबा, आदित्य पांडेय व धनंजय मिश्रा के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने पूरे विधि विधान के साथ पूरा किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुण कुमार, रवि कुमार, दिनेश कुमार, मनोज कुमार, रॉकी राज, विदुर बाबा, मन्ना कुमार, कृष्ण कुमार, कृष्ण कुमार, राजदेव प्रसाद, संदीप कुमार, राजेश कुमार, रौनक कुमार, गौतम कुमार, आदित्य पांडेय, डब्ल्यू कुमार, मनोज कुमार, मुन्ना कुमार, पंकज कुमार, रोहित कुमार, अजय मामु, बिक्की कुमार, सुरेंद्र कुमार, बबलू कुमार, अमीत कुमार, छोटू मालाकर समर्पित भाव से लगे हैं. इन लोगों ने बताया कि 12 मार्च को रात में माता भगवती का जागरण आयोजित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >