नगर पंचायत में साफ-सफाई की व्यवस्था पर संवेदक ने किये हाथ खड़े

खिजरसराय नगर पंचायत में साफ-सफाई की व्यवस्था पर प्रताप सेवा संस्थान ने हाथ खड़े कर दिये हैं.

फोटो-गया-खिजरसराय-01- वार्ता करते साफ-सफाई कर्मी

खिजरसराय.

खिजरसराय नगर पंचायत में साफ-सफाई की व्यवस्था पर प्रताप सेवा संस्थान ने हाथ खड़े कर दिये हैं. नगर कार्यालय को दी गयी सूचना के अनुसार 14 अगस्त से साफ-सफाई का काम कार्यालय के जिम्मे होगा. सभी वार्ड काउंसलर के द्वारा साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर संबंधित मजदूरों का चयन कर वार्ता किया गया. 14 अगस्त की सुबह से देखना है कि नगर पंचायत की व्यवस्था कितनी परवान चढ़ती है. उपमुख्य पार्षद स्वाति सिन्हा ने बताया कि साफ-सफाई की व्यवस्था का भुगतान कार्यालय से होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >