सड़क पर मिट्टी भराई का कोरम हो रहा है पूरा

भलुआ पंचायत के दोआठ-पिपराही सड़क पर मिट्टी मोरम भराई कार्य में औपचारिकता बरते जाने का मामला सामने आया है.

बाराचट्टी. भलुआ पंचायत के दोआठ-पिपराही सड़क पर मिट्टी मोरम भराई कार्य में औपचारिकता बरते जाने का मामला सामने आया है. बाराचट्टी के जीटी रोड 71 माइल से पिपराही गांव को जोड़नेवाली सड़क पर वन विभाग की ओर से मिट्टी मोरम डालने का काम किया जा रहा है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मिट्टी भराई कार्य एक किलोमीटर के हिस्से में कराया गया है. बाकी हिस्से में भराई का काम नहीं हुआ है. इस संबंध में पूर्व मुखिया महादेव यादव ने बताया कि जीटी रोड 71 माइल से पिपराही गांव तक लगभग नौ किलोमीटर में से मात्र एक किलोमीटर के हिस्से में मिट्टी की भराई हुई है. पूरे इलाके में मिट्टी की भराई हो जाती तो लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिल जाती. वर्षा ऋतु के दिनों में सड़क का हाल और बेहाल हो जाता है. संबंधित मामले में वन विभाग के अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >