बोधगया के मियां बिगहा में जल्द दूर होगी जलजमाव की समस्या

नाले के निर्माण को लेकर सदर एसडीओ ने किया स्थल निरीक्षण

पीएनबी के पास से कालचक्र मैदान तक बनाया जायेगा नाला, नालियों के पानी की होगी निकासी

नाले के निर्माण को लेकर सदर एसडीओ ने किया स्थल निरीक्षण

वरीय संवाददाता, बोधगया.

जलजमाव व जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे बोधगया नगर पर्षद क्षेत्र के लोगों को राहत दिलाने को लेकर पीएनबी के पास से होते हुए कालचक्र मैदान तक नाला निर्माण कराया जायेगा. इसकी शुरुआत अगले 10 दिनों में हाेगी. इसको लेकर गुरुवार को गया सदर एसडीओ अनिल कुमार रमन ने नाला निर्माण को लेकर स्थल निरीक्षण किया. बोधगया नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार, बीडीओ अजीत कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने नाला निर्माण के लिए चिह्नित स्थल का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया व संबंधित विभागों को जल्द कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया. एसडीओ ने बताया कि नाला निर्माण को लेकर कुछ स्थानों पर लोगों की ओर से कुछ आपत्ति की सूचना मिली थी. लेकिन, स्थल निरीक्षण में कोई बड़ी बात सामने नहीं आयी है. उन्होंने बताया कि एक-दो स्थायी मकान और कुछ अस्थायी दुकानों को हटाने की आवश्यकता पड़ सकती है, जिसे आपसी प्रयास और समन्वय से संभव बनाया जायेगा. उन्होंने बताया कि नगर विकास विभाग की ओर से कराये जाने वाले इस नाले की लंबाई लगभग 600 फुट और चौड़ाई 22 फुट होगी. लगभग 1968 वर्ग फुट क्षेत्र में बनने वाला यह नाला क्षेत्र की जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करेगा. वर्तमान में नाले के नहीं होने से मियां बिगहा सहित कई क्षेत्र के लोगों को गंदे पानी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नाले का निर्माण हो जाने से सैकड़ों लोगों को जलजमाव से निजात मिलेगी और क्षेत्र की साफ-सफाई भी बेहतर हो सकेगी. निरीक्षण के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह भी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >