कथावाचक रामकृष्ण ने केसपा स्थित मां तारा देवी के किये दर्शन

अयोध्या से पधारे कथावाचक रामकृष्ण संजीवन महाराज ने गुरुवार को केसपा का भ्रमण किया.

टिकारी. अयोध्या से पधारे कथावाचक रामकृष्ण संजीवन महाराज ने गुरुवार को केसपा का भ्रमण किया. ग्रामीणों ने स्वामी जी महाराज का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया. स्वामी जी महाराज ने मां तारा देवी मंदिर में पूजा की. अतिथि टिप्पणी पुस्तिका में अपने विचारों को लिखा. उन्होंने गांव में कमल का फूल, भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा व गरुड़ पर सवार भगवान विष्णु की प्रतिमा का दर्शन किया. गांव की प्राकृतिक सुंदरता को देखा. इस गांव की प्राचीनता से अवगत हुए . उन्होंने कहा कि इस गांव को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए. उन्होंने भविष्य में दोबारा इस गांव में आने का भरोसा दिलाया. स्वामी जी ने कहा कि धार्मिक आयोजन से सनातन धर्म को शक्ति मिलती है एवं लोगों में सदाचार का गुण विकसित होता है. मालूम हो कि अमरपुर गांव में चल रहे विष्णु महायज्ञ के समापन के बाद केसपा गांव का भ्रमण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >