मानपुर. मुफस्सिल थाने की पुलिस ने गेरे धनकुट्टी महादलित टोले में पुलिस बल पर रोड़ेबाजी व जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे 11 आरोपितों के घर रविवार को कुर्की जब्ती अभियान चलाया गया. इसमें बबन मांझी नामक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया. केस अनुसंधानकर्ता एसआइ अशोक कुमार ने बताया कि मानपुर के गेरे धनकुट्टी महादलित टोले में पुलिस बल पर रोड़ेबाजी एवं जानलेवा हमला मामले में फरार आरोपित विकास मांझी, राकेश मांझी, नन्हक्क मांझी, कारी देवी, विनोद मांझी, सुरेश मांझी, बंगाली देवी, बूटा मांझी, संगीता देवी व चोरा मांझी के घर कुर्की जब्ती की गयी. इस दौरान किवाड़ी, खिड़की, खटिया, चौकी, बर्तन समेत अन्य समान जब्त कर लिया गया. थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि इस कुर्की अभियान में एसआइ सोहन हाजरा, शंभू कुमार यादव, रविराज कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
