डीएम ने सुनी 60 फरियादियों की सुनीं शिकायतें

समाहरणालय में आयोजित दैनिक जनता दरबार में मंगलवार को डीएम शशांक शुभंकर ने 60 से अधिक आवेदकों की समस्याओं को सुना .

गया जी. समाहरणालय में आयोजित दैनिक जनता दरबार में मंगलवार को डीएम शशांक शुभंकर ने 60 से अधिक आवेदकों की समस्याओं को सुना और उसके निबटारे को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. डीएम ने कहा कि जनता दरबार आम जनता की सरकार तक सीधी पहुंच है, इसका उद्देश्य जनसमस्याओं का संवेदनशील, पारदर्शी और त्वरित समाधान है. जनता दरबार में आवेदन को द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु अनुरोध किया गया. इस पर डीएम ने संबंधित अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को जनता दरबार में सुनवाई कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में अवैध कब्जा जमाबंदी इत्यादि से संबंधित आवेदकों के आवेदन का निष्पादन हेतु संबंधित अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Roshan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >