गया. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लिए गया जिले से तीन बच्चों का चयन हुआ है. इसके तहत चयनित बच्चे भारतीय पारंपरिक खेल मलखंब प्रतिस्पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दो मार्च को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में ट्रायल हुआ था. इसमें गया जिले के सरकारी व प्राइवेट स्कूल के 20 बच्चे शामिल हुए थे. गुरुआ प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से 12 बच्चे, किलकारी से चार, पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल से तीन और डीएम कैंट एरिया की एक छात्रा ने ट्रायल दिया. जिसमें दो बालक व एक बालिका का चयन किया गया है. चयनित बच्चों में गुरुआ की चांदनी कुमार व सुप्रिया कुमारी और मानपुर के पुरुषोतम कुमार शामिल हैं. ट्रायल के दौरान बालिका कोच के रूप में पूजा कुमारी और बालक कोच में नीतिश कुमार जबकि टीम मैनेजर के रूप में धीरज कुमार सिंह शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
