टिकारी रोड में बाइक की डिक्की तोड़ उड़ाये तीन लाख के गहने

शहर में सक्रिय अपराधियों के गिरोह के द्वारा स्वर्ण व्यवसायी राजकुमार की बाइक की डिक्की तोड़ कर करीब तीन लाख रुपये के सोने के गहने की चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी के बयान पर दारोगा ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

गया. शहर में सक्रिय अपराधियों के गिरोह के द्वारा स्वर्ण व्यवसायी राजकुमार की बाइक की डिक्की तोड़ कर करीब तीन लाख रुपये के सोने के गहने की चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. मंगलवार को मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के खिरियावां गांव के रहनेवाले राजकुमार ने बताया है कि शहर के चंदौती इलाके के कुजाप मुहल्ले में ओम सांईं नामक जेवर दुकान है. वह अपनी दुकान से 20 पीस बेसर, 22 पीस नथुनी, 10 पीस लॉकेट, पांच जोड़ा टॉप्स, दो पीस ढोलना, एक पीस अंगूठी सहित करीब तीन लाख रुपये के जेवरात को उठाया और अपनी बाइक की डिक्की में रख कर खिरियावां के लिए रवाना हुए. इसी दौरान घर से एक सामान की खरीदारी करने की बात होने पर वह टिकारी रोड चले गये. टिकारी रोड में चंदन गेस्ट हाउस के सामने अपनी बाइक खड़ा कर सामान की खरीदारी करने लगे. इसी दौरान अपराधियों ने उनकी बाइक की डिक्की तोड़ कर उसमें रखे सारे जेवरात की चोरी कर ली. इधर, पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी के बयान पर दारोगा ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >