Gaya News: गया एयरपोर्ट पर उतरा थाई एयरवेज का विमान, शुक्रवार को थाइलैंड से आयेगी टेक्नीशियन की टीम

Gaya News: थाई एयरवेज के एक विमान को तकनीकी खराबी के गया एअरपोर्ट पर लैंड किया गया. इस खराबी को ठीक करने थाईलैंड से टीम आएगी.

Gaya News: थाइलैंड के बैंकॉक से गुरुवार को यात्रियों को लेकर गया एयरपोर्ट पहुंचा थाई एयरवेज का विमान ग्राउंडेड हो गया और वापस बैंकॉक के लिए उड़ान नहीं भर सका. विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे उड़ान भरने से रोक दिया गया और विमान में सवार सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया. अब शुक्रवार को थाईलैंड से आने वाले दूसरे विमान से तकनीशियन की टीम आयेगी व विमान में आयी तकनीकी खराबी को ठीक करेगी.

खराबी ठीक करने थाइलैंड से आएगी टीम

थाई एयरवेज के विमान से बैंकॉक जाने वाले यात्रियों को विमानन कंपनी की ओर से बोधगया स्थित विभिन्न होटलों में ठहराया गया है. गया एयरपोर्ट के डायरेक्टर बंगजीत शाहा ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण थाई एयरवेज का विमान ग्राउंडेड हो गया है और शुक्रवार को थाइलैंड से आने वाले विमान से इंजीनियरों की टीम आयेगी और तकनीकी खराबी को दूर करेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

दूसरे विमान से भेजे जा सकते हैं यात्री

बंगजीत शाहा ने बताया कि संभवत: तकनीकी खराबी दूर होने के बाद इसी विमान से यात्री बैंकॉक के लिए रवाना हो जायेंगे अन्यथा बैंकॉक से आने वाले दूसरे विमान से यात्रियों को भेजा जायेगा. बता दें कि इन दिनों गया एयरपोर्ट के रास्ते थाइलैंड, म्यांमार और भूटान से इंटरनेशनल यात्री विमानों के परिचालन के साथ ही हर दिन दिल्ली और कोलकाता से भी यात्री विमानों की आवाजाही हो रही है.

इसे भी पढ़ें: पटना पहुंचाने जा रहा था 6.286 किलो गांजा, गया जंक्शन पर रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >